Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है कोरोना की नियंत्रित स्थिति...

कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है कोरोना की नियंत्रित स्थिति : सीएम योगी

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को निगरानी समितियों से रूबरू हुए। सीएम योगी ने कहा है कि कोविड महामारी में   उत्तर प्रदेश की नियंत्रित स्थिति कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही। ऐसे लोग कमियां निकालते हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां गांव हो या शहर। हर जगह बाहर से आने वाले लोगों का जांच वहीं कराएं। हर दिन उस व्यक्ति से संपर्क करें। उन्हें मेडिकल किट मुहैया कराएं। आपको लगता है कि आरटीपीसीआर में देर हो रही है तो एंटीजन टेस्ट कराएं। एंटीजन में देर हो तो ट्रूनेट टेस्ट कराएं। लापरवाही किसी स्तर पर न हो।

मुख्यमंत्री ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें कोविड संक्रमण हुआ, वह घर पर रहे, इलाज करा रहा हूं।  अब ठीक हो रहा हूँ। लोगों को बताएं कि अनावश्यक सब लोग हॉस्पिटल की ओर न भागें। सबको ऑक्सीजन नहीं चाहिए। सबके लिए रेमेडेसीवीर जरूरी नहीं। डॉक्टर तय करेंगे क्या जरूरी है।

 एक मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण होने जा रहा है। सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है कि उतने ही लोग सेंटर पर आएं जितनों का नम्बर है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि उतने ही लोग बुलाये जाएं, जितने को टीका लगना है। चार दिन पहले तक प्रदेश में 38 हजार नए मामले रोज आ रहे थे, आज घटते-घटते 29 हजार पर आ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular