Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुछ दिनों बाद जीएम का दौरा, टिकट घर जाने वाला मार्ग तालाब...

कुछ दिनों बाद जीएम का दौरा, टिकट घर जाने वाला मार्ग तालाब में तब्दील

औरैया (हि. स.)। मार्च महीने के पहले सप्ताह में रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार का कानपुर व टुंडला स्टेशनों के बीच दौरा प्रस्तावित है, सब कुछ सही दिखाने के लिए कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रंगाई पुताई से लेकर हैंडपंप को दुरुस्त किया जा रहा है।

वहीं रेलवे स्टेशन पर 12 लाख की लागत से तैयार पानी की टंकी का पानी टिकट घर जाने वाले रास्ते पर बह रहा है, रास्ते में तालाब जैसे हालात हो चुके हैं। पानी रेलवे कालोनियों में घुस रहा है और यात्रियों को रेलवे स्टेशन आने-जाने में पानी में घुसकर निकलना पड़ रहा है। रेलवे कर्मी पवन ,मंडल ,राजेश कुमार,अरविंद सिंह आदि ने बताया टंकी लगा रहे पेटी ठेकेदार से पानी की टंकी से बह रहे पानी को बन्द करने के लिए कहा गया तो ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। इस सम्बंध में स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया ने ठेकेदार को पानी बन्द करने के लिए कहा गया है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular