Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुख्यात प्रमोद गंगनौली को मुठभेड़ में लगी गोली

कुख्यात प्रमोद गंगनौली को मुठभेड़ में लगी गोली

बागपत। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के रविवार की शाम को टीकरी पुलिस चौकी के निकट गांगनौली-टीकरी मार्ग पर बदमाशों व दोघट पुलिस के बीच हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एसओ बाल बाल बचे। घायल बदमाश प्रवीण गांगनौली को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। रमाला व दोघट थाना पुलिस फरार दूसरे बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। 
पुलिस को प्रवीण के पास से लूटी गई डबल बैरल की बंदूक मिली। प्रवीण एक लाख के इनामी बदमाश रहे प्रमोद राठी का भाई है। प्रमोद की कई साल पहले हिस्ट्रीशीटर परमबीर तुगाना ने हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular