Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुख्यात अपराधी की अवैध सम्पत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

कुख्यात अपराधी की अवैध सम्पत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अवैध सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को ठाकुरगंज पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी की 13.85 लाख रुपये की अवैध सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है।

मूलरुप से हरदोई के संडीला निवासी जान मोहम्मद ठाकुरगंज के विशाल सिटी के पास परिवार के साथ रहता है। उसने वर्ष 2002 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद भाड़े पर हत्या करना उसने अपना मुख्य पेशा बना लिया था। 
पुलिस के मुताबिक जान मोहम्मद कुख्यात अपराधी है। उसके ​खिलाफ ठाकुरगंज थाना में गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका भय व आंतक की वजह से कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ पुलिस के सामने नहीं बोलता है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular