Wednesday, January 14, 2026
Homeलखनऊकुकरैल नदी की जमीन को पूर्णत: खाली कराने की मुहिम जारी

कुकरैल नदी की जमीन को पूर्णत: खाली कराने की मुहिम जारी

लखनऊ(हि.स.)। कुकरैल नदी की जमीन को पूर्णत: खाली कराने के मुहिम में जुटी लखनऊ प्रशासन, एलडीए, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमें दूसरे दिन भी सक्रिय रही। सुबह से शाम तक एलडीए के बुलडोजर अवैध रूप से बनाये गये अकबर नगर के मकानों को गिराते गये। चार बजे शाम तक 50 से ज्यादा मकानों को गिराया गया।

एलडीए के बुलडोजरों को देखते ही अकबर नगर में मकान खाली में रह रहे लोगों के आंखों में आंसू आ गये। कुछ लोग आक्रोशित होकर बुलडोजर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों के मौके पर पहुंचने के बाद पत्थरबाजी कर रहे लोग शांत हुए। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान बाहर से आये लोगों ने नारेबाजी भी की, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने डंडा लेकर दौड़ाया और मौके से भगा दिया।

अकबर नगर के लोगों ने मीडिया से कहा कि हमारे घर वर्षों पुराने हैं। सही दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कमिश्नर कोर्ट ने हमारे मकानों को गिराने के आदेश दे दिये। अकबर नगर बहुत दिनों से बसा हुआ है। इसमें सैकड़ों परिवार रहते हैं, ये लोग उजड़ने के बाद अपना आशियाना बनाने कहां जाएंगे।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular