Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकीर्तन में भाव विभोर हुए श्रद्धालु, झांकियों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का...

कीर्तन में भाव विभोर हुए श्रद्धालु, झांकियों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

Divyansh Kasaudhan

भंडारे के आयोजन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

गोंडा। मंगलवार को बाला जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे बड़ी संख्या में करीब 30 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के निकट कोतवाली नगर स्थित एक निजी लॉन में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा के तत्त्वाधान में आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज के विशाल रात्रि जगराते का आयोजन किया गया। जो कि जागरण कार्यक्रम का छठवां वर्ष रहा है। 17 दिसंबर को निशान शोभा यात्रा निकलने के साथ ही प्रारंभ बाला जी महाराज का तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को सवामनी हवन, कीर्तन व भव्य भंडारे के आयोजन के साथ ही संपन्न हो गया। गणेश वंदना से कीर्तन की शुरुआत हुई। ‘आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी’ भजन को गाकर भजन प्रवाहक विशाल श्रीवास्तव ने कीर्तन के प्रारंभ में गणेश जी का आवाहन किया। भजन प्रवाहक सुधीर सोनी ने भी बाला जी के भजनों को गाते हुए अपने सुरों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। सोमेश मिश्रा म्यूजिकल ग्रुप की टीम से सोमेश मिश्रा ऑर्गन पर तो वहीं ढोलक वादक अनुभव यादव ने ढोलक पर अपनी उंगलियों का कमाल दिखाते हुए बाबा के दरबार में सुरों की महफिल सजा दी। ऑक्टोपैड पर मनीष मोदनवाल ने तो ड्रम पर अमन कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। झांकी के माध्यम से भगवान के स्वरूपों का दर्शन करवाने के लिए राजा छलिया झांकी आर्ट ग्रुप गोंडा की टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर भक्तों के मन को आकर्षित कर दिया। कार्यक्रम के तत्पश्चात पत्रकारों व कलाकारों को जय श्री राम का पटका ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शानू कसौंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 7.30 बजे तक करीब 30 हजार भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के प्रसाद ग्रहण के करने के बाद भी प्रसाद काफी मात्रा में बना हुआ है। अभी और भी भक्त प्रांगण में आकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। गौरव रस्तोगी ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाला जी के रात्रि जगराते का आयोजन किया गया है। और हम लोगों की कोशिश रहेगी कि यह कार्यक्रम हर वर्ष यूं ही खूब भव्य तरह से आयोजित होता रहे। और बाबा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। रोहित कौशल ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारे गोंडा में इतना भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री बाला जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से होता है। कार्यक्रम के संरक्षक और आयोजककर्ता भी बाला जी महाराज ही हैं। हम सब तो उनके चरणों के दास हैं। इस दौरान अमन रस्तोगी, शुभम कसौंधन, दिव्यांश कसौंधन, सुमित कसौंधन, रोहित कौशल, सत्यम कसौंधन, अंकित कसौंधन, क्रिश कसौंधन व सूरज समेत कई अन्य भक्त मौजूद रहे।

कीर्तन में भाव विभोर हुए श्रद्धालु, झांकियों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
RELATED ARTICLES

Most Popular