Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं महिलाएं: फूलचंद पटेल

किसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं महिलाएं: फूलचंद पटेल

मेरठ (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज फूलचंद पटेल ने कहा कि महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं है। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

कचहरी परिसर स्थित चौदह न्यायालय भवन सभागार में शुक्रवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पंकज मिश्रा ने कहा कि वैवाहिक विवादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना सबसे अच्छा उपाय है। क्याेंकि समझौते से आपसी द्वेष भी समाप्त हो जाता है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आशा बहुओं तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियां समाज और सरकार के बीच की कडी है, इसलिए ये दोनों समाज को विधिक रूप से जागरूक करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में योगदान दें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष फूलचंद पटेल ने कहा कि महिलाओं का प्रत्येक स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। पैनल अधिवक्ता तथा रिसोर्स पर्सन रेखा जैन व मनजीत सेठी ने कहा कि प्रत्येक महिला को कानून के प्रति जागरूक होना चाहिये तभी हमारा समाज जागरूक होगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि आशा व आंगनबाडी को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, अन्त्योदय योजना तथा जननी सुरक्षा योजना को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। हमारा समाज व देश जागरूक होगा और प्रत्येक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकता है। विधिक प्राधिकरण की सचिव अन्जू कांबोज ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो वह किसी भी कार्य दिवस में निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular