Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसी दूसरे दल में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता - नीलरतन...

किसी दूसरे दल में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता – नीलरतन पटेल

लखनऊ(हि. स.)। अपना दल (अद) के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने कहा कि मेरे, किसी दूसरे दल में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता है। ये राजनीतिक अफवाह मात्र है।

कहा कि नीलू ने अपना दल की स्थापना काल से अभी तक पार्टी की सेवा की है। पार्टी को लेकर कभी कोई गलतफहमी नहीं हुई।

कहा कि पहला चुनाव है जब सभी दल के लोगों का दूसरे दल में जाने की अफवाहें फ़ैल रही हैं। ये नहीं होना चाहिए। अपना दल के नौ विधायक हैं, इसमें से कोई दूसरे दल में नहीं जा रहा है।

कहा कि मेरे द्वारा कृष्णा पटेल को जन्मदिन की बधाई दी गयी थी, इसी को अन्य लोगों ने गलत अर्थ में ले लिया है। हमारी नेता अनुप्रिया पटेल हैं, हम उनके साथ हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular