लखनऊ (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकी को तैयार करने का कार्य तेजी से शुरु हो गया। इस वर्ष किसान, नये व आधुनिक सैन्य हथियार, पर्यटन के केन्द्रों की थीम पर झांकी सजायी जा रही है।
गणतंत्र दिवस के पूर्व में प्रत्येक वर्ष की तरह लकड़ी की प्लाई, बोर्ड को काटा जाना, उससे विषय की डिजाइन बनाने और कपड़ों से सजाने का कार्य हो रहा है। झांकी तैयार करने में जुटे दिनेश सिंह ने कहा कि पर्यटन को सबसे ऊपर रखा गया है। पर्यटन को दर्शाने के लिए सुंदर झांकी बनायी गयी है। इसके बाद बुंदेलखंड की झांकी दूसरे स्थान पर रखी गयी है। बुंदेलखंड के धरोहरों को प्रमुखता से दर्शाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दशावतार मंदिर की झांकी को बनाने के लिए आज कारीगर जोर शोर से लगे हुए हैं। दशावतार मंदिर की तरह ही मुख्य मंदिरों को भी झांकी में देखा जायेगा। युवाओं के लिए प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों को लेकर बन रही झांसी बेहद रोचक रहेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों को लेकर एक झांकी बनकर तैयार हो रही है। ग्रामीण पर्यटन पर जोर देते हुए इस बार झांकियां बनायी जा रही है। जो भी झांकियां बनाने की स्वीकृति हुई है, उन्हें ही बनाया जा रहा हैं।
लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर मुख्य रुप से रोचक झांकियां देखने के लिए स्थानीय लोगों व स्कूलों के बच्चों की रुचि रहती है। पर्यटन के क्षेत्र में धर्म आध्यात्म व ग्रामीण दर्शन की झांकियों को शुरुआती क्रम में रखने की तैयारी की जा रही है। वहीं सैन्य हथियार जो आजकल चर्चा में हैं, उसे भी मुख्य रुप से पर्यटन के बाद रखा जायेगा।
शरद
