Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान महापंचायत में नेताओं के निशाने पर केंद्र और उप्र सरकार

किसान महापंचायत में नेताओं के निशाने पर केंद्र और उप्र सरकार

मेरठ (हि.स.)। मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में मंच से केंद्र सरकार और उप्र सरकार पर सीधा निशान साधा जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। ऐसी जुमलेबाज सरकारों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में योगेंद्र यादव ने उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पाया। किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं किया गया। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। उप्र सरकार अपनी मनमानी पर उतारु है।

योगी आदित्यनाथ पर योगेंद्र यादव ने करारे प्रहार करते हुए कहा कि गेहूं की खरीद के सरकार के दावे हवाई साबित हुए। केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का शोषण और उत्पीड़न करने वाली ऐसी जालिम सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। महापंचायत में किसान भी केंद्र और उप्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular