Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान महापंचायत को खुलकर समर्थन दे रहे राजनीतिक दल

किसान महापंचायत को खुलकर समर्थन दे रहे राजनीतिक दल

मेरठ (हि.स.)। तीन कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। इस महापंचायत में राजनीतिक दलों के नेता तो भाग नहीं ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने महापंचायत को खुलकर अपना समर्थन दिया। इस कारण राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता खुलकर महापंचायत में भीड़ जुटा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू द्वारा आयोजित करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसमें भाजपा विरोधी सभी दलों की ताकत लगी हुई है। समाजवादी पार्टी से लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गांव-गांव और दूरदराज के जिलों में जाकर महापंचायत में भीड़ जुटाने में लगे थे। कहने के लिए इन राजनीतिक दलों के नेता किसान महापंचायत में भाग नहीं ले रहे हैं, लेकिन इन दलों के कार्यकर्ता खुलकर महापंचायत के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत का खुलकर समर्थन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए कहा। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह और प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने गांव-गांव में जाकर किसानों तथा कार्यकर्ताओं से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular