Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान महापंचायत के मंच से 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान

किसान महापंचायत के मंच से 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान

मेरठ (हि.स.)। मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में रविवार को मंच से 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 25 सितंबर की बजाय अब 27 सितंबर को भारत बंद होगा।

मंच से 27 सितंबर को भारत बंद का एलान

किसान महापंचायत के मंच पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कई ऐलान किए। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एलान किया गया कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत 27 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। इससे पहले 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया था। अब 25 सितंबर की बजाय 27 सितंबर को भारत बंद होगा।

प्रत्येक राज्य और जिले में बनेगा संयुक्त मोर्चा

किसान महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अब संयुक्त किसान मोर्चा का गठन देश के प्रत्येक राज्य में किया गया। इन राज्यों के प्रत्येक जिले में भी मोर्चा का गठन करके विस्तार किया जाएगा। इससे किसानों की लड़ाई देश के कोने-कोने में पहुंच जाएगी।

10 और 11 सितंबर को लखनऊ में होगी बैठक

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए लखनऊ में बैठक बुलाई है। 10 और 11 सितंबर को होने वाली इस बैठक में प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर संयुक्त मोर्चा बनाए जाने का अहम निर्णय को मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की रणनीति बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular