कानपुर(हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानून बिल को वापस लेने पर आर्यनगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने कार्यालय में मिठाई वितरण करते हुए कार्यकर्ताओं संग खुशी का इजहार किया।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि कृषि कानून को वापस लेकर किसान भाइयों को एक बड़ी राहत मिली है। जिसके लिए आज हम सभी एकत्र हो कर किसान बिल वापस लिए जाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हैं।
विधायक का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्वांचल दौरे ने सरकार के अहंकार को तोड़ने का कार्य किया। जिसके लिए आदोंलनकारी किसानों को बधाई हो और मेरा शहीदों को नमन। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानूनो पर देश से माफी मांगी। उम्मीद है कि उ.प्र., उतराखंड, पंजाब हारने के बाद नोटबंदी, जी.एस.टी. चीन, का भारत भूमि पर अधिग्रहण, पूंजीपतियों के विदेश, भाग जाने व कोरोना की नाकामी पर भी माफी मांगने का कार्य करेगें। साथ ही उनका कहना है कि शहीद किसान आंदोलनकारियों को सम्मान राशि दिये जाने की मांग करते है।
