Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान बिल के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

किसान बिल के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में


 नोएडा(हि.स.)। केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए लाए गए बिल के विरोध में नोएडा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आम आदमी पार्टी (आप) के महासचिव संजीव निगम ने बताया कि किसान बिल के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस लोकतंत्र में आम आदमी अपनी आवाज उठा नहीं सकता है। शान्ति से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जिला अध्यक्ष समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत और दादरी प्रभारी हरदीप भाटी को हिरासत में लिया ह

RELATED ARTICLES

Most Popular