Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान नहीं टूटे तो उन पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रहे :...

किसान नहीं टूटे तो उन पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रहे : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हर सवाल के साथ सरकार के विरुद्ध उठने वाली आवाज को दबाया गया है। अहिंसक आंदोलनकारी किसानों पर जुल्म कर उन्हें तोड़ने की साजिश दर साजिश की गयी। जब किसान नहीं टूटे तो उन पर आपराधिक धाराओं में फर्जी मुकदमें दर्ज करने धमकानें का खेल किया जा रहा है, जिसे लोकतंत्र में बर्दास्त नहीं किया जा सकता।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरे पर फोड़ने के लिये अत्याचार अन्याय पर उतारू है। जनता उसके हर अत्याचार का हिसाब वोट की चोट से करेगी। अपराधियों को निरन्तर प्रश्रय देने वाली भाजपा की आदित्यनाथ सरकार में कानून का जबरदस्त दुरूपयोग हुआ है।

कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्याएं लगता है कि सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। जनता का भरोसा खो चुकी सरकार का जमीनी आधार दरक चुका है, भाजपा सरकार बौखलाहट में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular