Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान को पानी मिल जाये तो वो मिट्टी से सोना पैदा कर...

किसान को पानी मिल जाये तो वो मिट्टी से सोना पैदा कर देता है : स्वतंत्र देव सिंह

-सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने “सुनो किसान हम हैं“ कार्यक्रम में लिया भाग

-किसानों से किया संवाद, जल बचाने और खेती को अच्छा बनाने का दिलाया संकल्प

-गावं को स्वस्थ और वहां का माहौल अच्छा बनाने के लिये किसानों को पांच मंत्र भी दीए

लखनऊ, 22 अगस्त (हि.स.)। किसान वह ताकत हैं जो पानी मिल जाये तो मिट्टी से सोना पैदा कर सकते हैं। किसानों कि ताकत को बढ़ाने के लिये योगी सरकार सिंचाई पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार यह जानती है जैसे-जैसे किसान आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे हमारा देश आगे बढ़ेगा। यह बात सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सिंचाई विभाग सभागार तेलीबाग में किसानों से कही। वह यहाँ “सुनो किसान हम हैं“ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने वैज्ञानिकों, किसानों और उपस्थित संगठनों से आग्रह किया कि अच्छी रिसर्च करें। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किसानों को ताकतवर बनायें। मंत्री ने कहा कि किसान के पसीने की एक-एक बूंद का सम्मान हो। योगी सरकार की यही प्राथमिकता है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “सुनो किसान हम हैं“ एक नारा नहीं हमारा विजन है। मेरी सोच है कि कृषि क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी साझेदारों को एक छत के नीचे लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में समय कि मांग है कि किसान आय में वृद्धि के लिये विज्ञान के साथ खेती के नये तरीकों का उपयोग करे ।

जल शक्ति मंत्री ने किसानों को दिए पांच मंत्र

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने इस अवसर पर किसानों से कहा कि वे घर पहुंचकर माता पिता की सेवा करें। बेटी, पत्नी, मां पर हाथ न उठाएं। बच्चों को पढ़ाएं। गावं में लड़ाई न करें। परिश्रम करते रहें। सिचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने प्रगतिशील किसानों में मलिहाबाद के उमाकांत गुप्ता, सीतापुर के कमलेश सिंह, बाराबंकी कि उपेंद्र कुमार वर्मा, बहराइच के गुलाम मोहम्मद, बहराइच के सतीश कुमार वर्मा, बाराबंकी की नीलम, कैसरगंज के संदीप सिंह और सीतापुर की सुनीता वर्मा को सम्मानित किया।

पीएन द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular