Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे टहल रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गोसाईपुर गांव निवासी किसान राजेश कन्नौजिया (42) अपने खेत से सुबह टहलते हुए पैदल ही घर लौट रहे थे। घर से कुछ कदम की दूरी पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गये। सिर में लगी गम्भीर चोट और अत्यधिक रक्तश्राव से राजेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गये। बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर हुए हादसे के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर के राजेश को तीन संतान हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular