Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान की शिकायत के फर्जी निस्तारण पर लेखपाल निलम्बित

किसान की शिकायत के फर्जी निस्तारण पर लेखपाल निलम्बित

कन्नौज (हि. स.)। शिकायत के निस्तारण में लेखपाल की गलत रिपोर्ट के साथ कार्यों में लापरवाही के आरोप में तिर्वा के एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर उसे आरके कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।

तहसील के पूराराय गांव निवासी शिवराम पुत्र रामनरायन ने अपर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की थी। अपर आयुक्त ने निस्तारण के लिए एसडीएम को निर्देश दिए थे। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर पैमाइश कराकर समस्या निस्तारण के आदेश दिए। पूराराय में तैनात लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा ने बिना मौके पर गए निस्तारण की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। एसडीएम ने जब उक्त शिकायत की जांच नायब तहसीलदार से कराई तो लेखपाल की रिपोर्ट गलत निकली। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल मौके पर नहीं गया। उसने घर बैठकर ही गलत रिपोर्ट देकर गुमराह किया। जब जांच कराई गई तो रिपोर्टी गलत निकली। इसके साथ ही सरकार की स्वामित्व के साथ चल रही घरौनी योजना के कार्य में लेखपाल लगातार लापरवाही बरत रहा था। लापरवाही को लेकर लेखपाल को निलंबित कर आरके कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।

संजीव झा

RELATED ARTICLES

Most Popular