Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश किसान की गोली मारकर हत्या

 किसान की गोली मारकर हत्या

मेरठ (हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में शनिवार को किसान की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में ब्रह्म सिंह शुक्रवार की देर रात अपने घर में सो रहा था। शनिवार सुबह ब्रह्म सिंह की बेटी दूध लेने के लिए गई थी। उसी दौरान ब्रह्म सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतक के चचेरे भाई सोनू पर हत्या का शक जाहिर कर रही है। सोनू गांव से फरार है। सोनू शराबी और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह कई बार जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular