Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलकिसान का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

किसान का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ(हि.स.)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित बबुरिहाखेड़ा गांव में शनिवार को एक किसान का शव घर के पास मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किसान के कुछ साथियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि बबुरिहाखेड़ा गांव में 45 वर्षीय किसान रमेश रावत का शव पाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता नशे के आदि थे। शुक्रवार की देरशाम को साथियों के साथ गए थे, जहां देर रात को किसी बात को मारपीट हुई। देर रात को वह घर आये और दूसरे मकान में जाकर सो गए। सुबह उनका शव पाया गया। गले में कटे का निशान मिलने पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि परिवार की ओर से मिली तहरीर के आाधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिन लोगों से लड़ाई हुई थी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular