Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान का शव घाघरा नदी में उतराता मिला

किसान का शव घाघरा नदी में उतराता मिला

हरदोई(हि.स.)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव घाघरा नदी में उतराता मिला है। इलाकाई लोगो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई। घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के घाघरा नदी की है।

बेनीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई 38 वर्षीय विश्वनाथ उर्फ भन्नू खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए रविवार देर शाम घर से निकला था। सोमवार सुबह लोगों ने विश्वनाथ का शव घाघरा नदी में उतराता हुआ देखा। अपर पुलिस अधीक्षक ए0 के0 सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular