Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने थामा रालोद...

किसान कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने थामा रालोद का दामन

गाजियाबाद(हि.स.)। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थाम थाम लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकदल ही सही मायनों में किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर यतेंद्र कसाना ने कहा कि रालोद उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार की नीतियों व उनके द्वारा किये गये कार्यों से बेहद नाखुश हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जयंत चौधरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इस मौके पर यशवीर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विजय श्री हासिल होगी।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव तेजपाल चौधरी, पूर्व मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रमुख, गन्ना विकास परिषद समिति के चेयरमैन अमरजीतसिंह बिड्डी, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, रालोद युवा महानगर अध्यक्ष हिमांशु नागर, ओडी त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular