Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान आन्दोलन को लेकर अखिलेश का सरकार पर हमला, लोकसभा और विधानसभा...

किसान आन्दोलन को लेकर अखिलेश का सरकार पर हमला, लोकसभा और विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के आन्दोलन को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना की आड़ में विपक्ष का सामना करने से बच रही है। उन्होंने लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है।

अखिलेश ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार कोरोना का बहाना करके लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधान सभा का सत्र बुलाकर देश में किसान बिल, निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई तथा उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा व विकास के रुके हुए कामों पर तुरंत चर्चा हो। अखिलेश ने इससे पहले आज एक अन्य ट्वीट में कहा कि जब तक सरकार नहीं सुनेगी, ये किसान क्रांति नहीं रुकेगी।
कांग्रेस महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज लोकसभा सत्र नहीं बुलाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पास कर दिया लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत व बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान बिलों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता

RELATED ARTICLES

Most Popular