लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कर्ज में डूबे युवा किसान की आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं। मायावती ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि बेरोजगार युवा के आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिंता, बेचैनी और आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास होने का भाजपा का दावा कितना उचित है? भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इनकार करना उसके अहंकारी सोच का ही उदाहरण है।
शरद
