Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान आंदोलन : 5वें दिन आत्महत्या करने वाले किसानों की आत्मा की...

किसान आंदोलन : 5वें दिन आत्महत्या करने वाले किसानों की आत्मा की शान्ति को हवन-पूजन व भंडारा

झांसी (हि.स.)। आंदोलन के पांचवें दिन आंदोलन स्थल पर किसानों ने विभिन्न समस्याओं से ग्रसित आत्महत्या करने वाले किसानों की आत्मा की शांति के लिए हवन,पूजन व भंडारे का आयोजन किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ से किसानों का आत्मबल बढ़ाए रखने की प्रार्थना की।

हवन के अवसर पर बोलते हुए किसान नेता गौरीशंकर विदुवा ने कहा कि पहले हो चुके आंदोलनों में भी अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन,पूजन और भंडारे किए गए लेकिन अधिकारियों की बुद्धि पर कोई असर नहीं हुआ। इस बार किसानों ने भ्रष्टाचार एवं कर्ज में दबकर आत्महत्या कर चुके किसानों की आत्मा की शांति और सद्बगति के लिए हवन करते हुए किसानों ने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि जो किसान विपत्ति में हैं,गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं,और अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, उनके आत्मबल और हौसला बढ़ाने के लिए आहुतियां डाली है। हवन के बाद हुए भंडारे में सभी किसानों एवं आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

किसान नेता बिदुवा ने कहा कि हम अपनी समस्याओं से सिंचाई विभाग को अवगत करा चुके हैं। आंदोलन के चौथे दिन प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को अवगत करा चुके हैं। अब जिले के सबसे बड़े अधिकारी मंडलायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए 09 अगस्त को 12 बजे कार्यक्रम स्थल से अर्धनग्न अवस्था में पदयात्रा करते हुए उनके कार्यालय पर ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराएंगे।

आंदोलन में राजेश तिवारी,पंकज रावत, अंशुमन दीक्षित, सत्येंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, पप्पू पाल, अमर सिंह, प्रसादी पाल, पुखनदेवी, रानी,पार्वती व रजिया सहित सैकड़ों किसान व महिलाएं उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular