Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यकिसान आंदोलन के चलते लखनऊ होकर चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस सहित कई...

किसान आंदोलन के चलते लखनऊ होकर चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित

-जम्मू रूट की कई ट्रेनें कम दूरी तक चलेंगी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में चल रहे किसान आंदोलन के चलते सोमवार को लखनऊ होकर चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस,गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, किसान आंदोलन के चलते सोमवार को जम्मू रूट पर कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त कर कम दूरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। गुवाहाटी से 27 दिसम्बर को लखनऊ होकर चलने वाली गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी। यह ट्रेन अंबाला से जम्मूतवी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 27 दिसम्बर को चलने वाली गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस लुधियाना तक जाएगी। यह ट्रेन लुधियाना से जम्मूतवी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। सहरसा से 27 दिसम्बर को चलने वाली सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस नई दिल्ली तक जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।

इसी तरह से दरभंगा से 27 दिसम्बर को चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अम्बाला तक जाएगी। यह ट्रेन अम्बाला से अमृतसर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। कोलकाता से बीते रविवार को चलकर जम्मूतवी तक जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस सोमवार को सहारनपुर में टर्मिनेट की जाएगी। इसके अलावा जयनगर से चलकर अमृतसर तक जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। जम्मूतवी से 28 दिसम्बर को लखनऊ होकर चलने वाली जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस लुधियाना तक जायेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी से लुधियाना के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 29 दिसम्बर को चलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस अम्बाला से चलायी जायेगी। यह ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अम्बाला के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। दरभंगा से चलकर अमृतसर तक जाने वाली जननायक एक्सप्रेस सोमवार को दरभंगा से नहीं चलेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular