लखनऊ(हि.स)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने किसान आन्दोलन के चलते मैलानी से चलने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को आज लखनऊ से चलाएगा। यह ट्रेन मैलानी से लखनऊ जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 05086 लखनऊ-मैलानी स्पेशल ट्रेन को सीतापुर में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, किसान आन्दोलन के चलते मैलानी से चलने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन आज लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन मैलानी से लखनऊ जंक्शन के बीच आंशिक रद्द कर दी गई है। 05009 गोरखपुर- मैलानी स्पेशल ट्रेन को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
इसी तरह से मैलानी से सोमवार को प्रस्थान करने वाली 05085 मैलानी-लखनऊ स्पेशल स्पेशल ट्रेन सीतापुर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन मैलानी से सीतापुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 05086 लखनऊ-मैलानी स्पेशल ट्रेन को सीतापुर में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। यह ट्रेन सीतापुर से मैलानी के बीच आंशिक रद्द है।
इसके अलावा बहराइच से 18 अक्टूबर को चलने वाली 05357 बहराइच-नानपारा स्पेशल ट्रेन और नानपारा से रवाना होने वाली 05358 नानपारा-बहराइच स्पेशल ट्रेन रद्द कर दी गई है। बहराइच से 18 अक्टूबर को चलने वाली 05361 बहराइच-मैलानी स्पेशल ट्रेन और
मैलानी से रवाना होने वाली 05362 मैलानी-बहराइच स्पेशल ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
