Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों से मिलने तिकुनिया पहुंचे राहुल-प्रियंका

किसानों से मिलने तिकुनिया पहुंचे राहुल-प्रियंका


मुरादाबाद में हिरासत में लिए गए सचिन पायलट

प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव पहुंच गए हैं। इससे पहले राहुल लखनऊ से निकलने के बाद सीधे सीतापुर गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रियंका से मिले। वे यहां करीब आधे घंटे रुके। इसके बाद दोनों भाई-बहन किसानों से मिलने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना हुए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र भी गुरुवार को लखीमपुर जाएंगे।
उधर, मुरादाबाद में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णम को सर्किट हाउस में पुलिस हिरासत में रखा है। दोनों नेता सड़क के रास्ते लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहे थे। ये सुबह ही दिल्ली के रास्ते गाजीपुर बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए थे।
प्रशासन ने राहुल-प्रियंका के काफिले में 17 गाड़ियाें को मंजूरी दी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दोनाें के साथ लखीमपुर निकले। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अजय कुमार लल्लू किसान पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular