Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों ने पंचायत कार्यालय में अन्ना जानवरों को किया बंद

किसानों ने पंचायत कार्यालय में अन्ना जानवरों को किया बंद

जालौन(हि.स.)। अन्ना जानवरों से परेशान किसानों का सब्र का बाँध गुरुवार को टूट गया। किसानों ने सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवरों को नगर पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया। किसानों ने पंचायत अध्यक्ष व ईओ से अस्थाई गौशाला बनवाने की मांग की हैं।

पूरा मामला जालौन के एट नगर पंचायत कार्यालय का है। यहां पर अन्ना जानवरों से परेशान होकर किसानों ने नगर पंचायत कार्यालय में जानवरों को बंद कर दिया। किसानों ने बताया कि स्थाई गौशाला न होने से जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। अन्ना जानवर हर दिन किसानों की फसलों को चौपट कर देते हैं। वहीं, किसानों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ से अस्थाई गौशाला बनवाए जाने की मांग की हैं।

विशाल/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular