Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों को गांव में हर सुविधा दिलाने का सरकार का प्रयास :...

किसानों को गांव में हर सुविधा दिलाने का सरकार का प्रयास : सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश सरकार हर वक्त प्रयास कर रही है कि किसानों को उनके गांव में ही सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं। इसके साथ ही उनकी खेती में कम लागत लगे। इसी क्रम में अब तक 48911 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की योजना में राज्य सरकार ने अपना हिस्सा 217 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। यह बातें प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह लोक भवन में बुधवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को दलहन और तिलहन का नि:शुल्क मिनीकिट देने का प्रतिफल दिखने लगा है। इस वर्ष पूरे देश में मोटे अनाज के रकबा में कमी आयी है। उप्र में रकबा और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई है। इस वर्ष भी मोटे अनाजों का मिनी किट किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकार मोटे अनाजों को एमएसपी पर खरीदने की भी व्यवस्था करने जा रही है। इस वर्ष बाजरा के साथ ही ज्वार, कोदो की भी खरीदारी की जाएगी।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रासायनिक खादों का प्रयोग कम हो, इसके लिए जैविक खादों के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार हर खाद को भी बोने का बढ़ावा दे रही है। इसका लाभ किसानों को दिखने लगा है। इससे कम लागत में अधिक मुनाफा को बढ़ावा मिला है। किसानों की आमदनी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मंत्री शाही ने कहा कि जो सहकारिता समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बर्बाद हो चुका था। उसमें आज जान आ गयी है। प्रदेश सरकार ने उसकी सदस्यता अभियान को शुरू किया है। इसे महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसका परिणाम है कि 231 रुपये लेकर बनने वाले नये सदस्यों से एक सितम्बर से अबतक 17 करोड़, 58 रुपये राजस्व आ चुके हैं।

उपेन्द्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular