Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों के लिए राज्य सरकार की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा...

किसानों के लिए राज्य सरकार की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के बराबरः मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि किसानों को विकट स्थिति से निकालने के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर उनकी मदद करें।

मायावती ने कहा कि अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है। कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। पार्टी की यह मांग है कि सरकार उनकी मदद करें।

आगे उन्होंने कहा कि साथ ही, उप्र जैसे विशाल किसान समाज वाले प्रदेश में फसल सुरक्षा व भण्डारण आदि के लिए अगले पांच वर्षों में 192 करोड़ अर्थात प्रति वर्ष मात्र करीब 38 करोड़ रुपये खर्च करने की ताजा घोषणा क्या ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर नहीं लगती है? सरकार इनकी भी उपेक्षा करना बंद करे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular