Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस का समर्थन, कार्यकर्ताओं से...

किसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस का समर्थन, कार्यकर्ताओं से विरोध में शामिल होने की अपील

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस ने रविवार को अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को किसान संगठनों द्वारा सोमवार को आहूत किए गए ‘भारत बंद’ से जुड़ने को कहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आंदोलन को गति देते हुए 27 सितंबर सोमवार को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है और लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह बाहर निकले और देश के अन्नदाता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से देशभर में आयोजित भारत बंद में सहयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण भारत बंद का पूर्ण समर्थन करते हैं। हम किसानों के अधिकारों पर विश्वास रखते हैं और काले कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के किसान पिछले 1 साल से आंदोलनरत हैं। सरकार ने इनके साथ 11 दौर की वार्ता की जो बेनतीजा रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular