Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता-प्रियंका...

किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता-प्रियंका वाड्रा

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को तीनों किसान विरोधी काले कानून का एक बार पुनः विरोध करते हुए कहा कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं, किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।

प्रियंका ने अपना यह व्यक्तव्य कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत के समर्थन में दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश में रहस्यमयी बुखार से लगातार हो रही बच्चों की मौतों पर अत्यंत चिंतित है।

आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हकीकत में प्रदेश के सरकारी अस्पताल समुचित इलाज देने में असमर्थ है। सरकार लाख दावे करे, लेकिन हालात जमीन पर शून्य है। इस मुद्दें पर यूपी कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया से लेकर न्यायपंचायत स्तर पर चौपाल करके, जनसम्पर्क जनजागरण अभियान चला रखा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular