Sunday, January 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर का धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर का धरना

मेरठ (हि.स.)। किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाकियू तोमर गुट ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मेरठ मंडल अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन चलेगा। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य केवल 25 रुपए कुंतल बढ़ाकर किसानों को धोखा दिया है। गन्ने का मूल्य 450 रुपए कुंतल होना चाहिए। किसान केवल कृषि कानून का ही विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे समस्याओं से दबे हुए हैं। किसी भी स्तर पर उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। बकाया गन्ना भुगतान, बढ़े हुए बिजली के दाम, एमएसपी मूल्य आदि समस्याओं का कोई हल नहीं निकल रहा। जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देकर उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर करुणेश, राजवीर, संजय, अजय, सुधीर, विमलेश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular