Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा 'हैलो किसान कंट्रोल रूम'

 किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा ‘हैलो किसान कंट्रोल रूम’

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को समस्या नहीं होने देने को कहा है। इसके बाद प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए ‘हैलो किसान कंट्रोल रूम’ स्थापित कराया है।

मेरठ खंड गंगा नगर मेरठ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मेरठ खंड के मुख्यालय पर स्थित तारघर में हैलो किसान कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए मेरठ खंड गंगा नगर के कार्यक्षेत्र में होने वाले मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद जनपद के किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कंट्रोल रूम का नंबर 0121-2663598 है और इस पर किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। वह खुद कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अनुरोध किया है कि नहरों में पानी स्वीकृत कुलाबों में चलाये एवं निर्धारित औसरों के अनुसार ही सिंचाई करें। नहरों में कटिंग, फर्जी कुलाबे लगाना एवं अन्य बन्धा लगाना समेत अन्य कोई असंवैधानिक कार्य न करें।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular