Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों की जान लेने वाले को कोर्ट ने जमानत दी, जनता ने...

किसानों की जान लेने वाले को कोर्ट ने जमानत दी, जनता ने नहीं – अखिलेश यादव

– जनसभा में आई भीड़ अखिलेश के भाषण के बीच से खिसकी

फर्रुखाबाद (हि.स.)। जनपद में चुनावी सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता दल पार्टी पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि अमृतपुर विधान सभा के पंचमनागरिया में जनता से कहा कि, मंत्री पुत्र ने किसानों की जान ली। कोर्ट ने उसे जमानत दी, लेकिन जनता उन्हें जमानत नहीं देगी।

कहा कि, किसानों को कुचलने वालों को माफ नहीं करेंगे। उनको पालने पोसने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। बीजेपी यूपी में साफ होगी, 5 साल में उत्पीड़न हुआ विकास रुक गया। बड़े बड़े विज्ञापन हुए लाखों लाख नौकरी के लग गए। जो लोग गर्मी निकलने की बात करते हैं नौजवान वोट डाल कर उनकी भाप निकल जायेगी।

अखिलेश यादव ने कहा, बीएड और टैट वालों को समायोजित करने का काम सपा सरकार करेगी। शिक्षा मित्र को भी धोखा मिला। यह चुनाव यूपी की खुशहाली का चुनाव है। गर्मी निकालने वालों को बताना चाहते है, सरकार बनने के बाद पुलिस भर्ती होगी। पहले और दूसरे चरण में मतदान के बाद उनके समर्थक ठंडे पड़े गए। पूर्व मुख्यमंत्री इतना ही बोल पाए थे कि वहां मौजूद भीड़ खिसकने लगी। भीड़ खिसकने के पीछे बताया गया कि भोजपुर उम्मीदवार अरशद जमाल भाड़े की भीड़ लाये थे। अखिलेश यादव को आने में विलंब हुआ और भीड़ खिसक गई।

चन्द्रपाल सेंगर

RELATED ARTICLES

Most Popular