Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश किसानों की आय दुगनी करने की मंशा है सरकार की : दिनेश...

 किसानों की आय दुगनी करने की मंशा है सरकार की : दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दुगनी करने की है,इसके लिए किसानों को नए-नए अवसर दिए जाने की जरूरत है। राज्यमंत्री रविवार को ऊंचाहार के कैथवल में कृषि मंडी स्थल के शिलान्यास के अवसर पर ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि यदि रायबरेली के लोगों को अवसर दिया जाए तो वह कुछ भी कर सकते हैं। कृषि उत्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि रायबरेली मुख्यत: कृषि प्रधान जनपद है, यहां पर किसानों द्वारा अनेक प्रकार की खेती की जाती है। अगर किसानों के उत्पादन को उचित बाजार प्रदान किया जाए तो यहां के किसान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान प्रदान कर सकते हैं। इस मंडी स्थल के बन जाने से किसानों को आर्थिक लाभ होगा तथा उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आयात-निर्यात के माध्यम से रायबरेली के कृषि उत्पादों को दूसरे जनपदों तथा राज्यों में भी भेजा जा सकता है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी और कृषि विभाग के लोग उपस्थित थे।

रजनीश/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular