Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों का रेल रोको आन्दोलन : उपद्रव करने पर रासुका के तहत...

किसानों का रेल रोको आन्दोलन : उपद्रव करने पर रासुका के तहत कार्रवाई

लखनऊ (हि. स.)। किसानों के रेल रोको आन्दोलन को देखते हुए राजधानी समेत पूरे प्रदेश की पुलिस अलर्ट है। पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि उपद्रव करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस समय लखनऊ में धारा 144 भी लागू है।

लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पहले ही कहा था कि अगर सरकार उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो किसान आन्दोल करने को मजबूर होंगे। इस बीच आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के जिलों में 44 कंपनी पीएसी, चार कंपनी अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया। कुल 14 संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है। लखीमपुर जनपद में अतिरिक्त पुलिस बल को लगया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक-एक अतिरिक्त अफसर तैनात है। राजधानी लखनऊ में भी उपद्रव करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular