बिजनौर (हि.स.)। बिलाई मिल पर शेष गन्ना भुगतान कराने के लिए चलाए गए भाकियू के आंदोलन में धरना स्थल पर ही शहीद हुए ग्राम नसीरपुर नैन सिंह के किसान घसीटा सिंह की नवी पुण्य तिथि पर बिलाई मिल पर लगी शहीद घसीटा सिंह की मूर्ति पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहुंच कर फुल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां की किसान की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
बिलाई चीनी मिल के गेट पर बुधवार को किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान शहीद घसीटा सिंह की नौवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पंडित रामानन्द शर्मा के निर्देशन व मास्टर मुनिदेव सिंह की यजमानी में जिले भर के भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने शहीद घसीटा सिंह की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ में आहुति दी।
इस अवसर पर कुश्ती में जिले के किसान परिवार से जम्मू कश्मीर से जीतकर लौटी सुहानी तोमर, बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर 71 यूनिट ब्लड डोनेट करने वाले सभी भाकियू योद्धाओं व हाल ही में एशियाई खेलों में वॉलीबॉल टीम के सदस्य ग्राम रेहमापुर निवासी लवी चौधरी के भाई अचल चौधरी व किसानों के लिए अलग अलग क्षेत्रों में किसान परिवार से निकलकर अग्रणीय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान की किसानी अब घाटे का सौदा हो गई है किसानों की फसलों के सरकार वाजिब दाम नहीं देना चाहती और बचे-कूचे को ये बिचौलिए खा जाते हैं किसान की खेती में आज लागत इतनी बढ़ गई कि अगर किसान की फसल के रेट सरकार नहीं बढ़ाएगी तो किसान के संकट में आते ही देश भी संकट में आ जायेगा।
जिला संरक्षक महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता व जिला महासचिव सोनू चौधरी के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, लट्टियांन खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिंह, मास्टर ओमपाल सिंह, डॉक्टर नौ सिंह, उपेंद्र सिंह, बिल्लू प्रधान, रेशपॉल, ठाकुर रामौतार सिंह, मण्डल प्रवक्ता गौरव तोमर, जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, गजेंद्र टिकैत, राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, कविराज सिंह, विनीत कुमार, मोनू चौधरी, होशियार सिंह, जय सिंह, कल्याण सिंह, सोमपाल सिंह, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र पहलवान, वीर सिंह डबास, मनप्रीत सिंह संधू, सन्नी चौधरी, लुद्धियान सिंह, देवेश चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, रोहित राणा, गुरुसेवक, देवेंद्र कौशिक, मदन राणा, अजय गुड्डू, जसपाल कमांडो, शुभम राणा, अशोक कुमार, अरुण नेता आदि रहें।
नरेन्द्र
