सपा, बसपा,माकपा,भाकपा,कांग्रेस,एआईआईएम दल अनेक, दिल एक
झांसी(हि. स.)। किसकी चर्बी कम होगी और किसका क्या होगा, यह जनता चुनाव में बताएगी। 10 मार्च को सब पता चल जाएगा। सपा, बसपा,माकपा, भाकपा, कांग्रेस, एआईआईएम दल अनेक हैं लेकिन उनका दिल एक है। सबके चुनाव चिन्ह अलग है पर मंतव्य एक है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उक्त बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। वह यहां बबीना स्थित सिद्धि विनायक विवाहघर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।
उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड का स्वरूप बदला है। भविष्य में भी बुंदेलखंड शिक्षा का क्षेत्र बने। उद्योग और व्यापार का केंद्र बने। महिलाओं के संरक्षण का केंद्र बने। औद्योगिक उन्नति के चरम बिंदुओं को छुए। इसके लिए हम लोगों ने जो अपनी औद्योगिक नीति है,उसके अंतर्गत भी अपने बुंदेलखंड को लिया है। हर घर नल से जल योजना में पेयजल पहुंचाने की योजना है। नौजवानों का पलायन न हो, इसके लिए तीन लाख करोड़ का निवेश जो है, बहुत बड़ा सुधार हमारे बुंदेलखंड में आ रहा है। यह बदला हुआ बुंदेलखंड है। इसके विकास की यात्रा चलती रहे। इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है। हर सीट पर जो चुनाव है। आज एकपक्षीय चुनाव दिखाई देता है। अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग परिस्थितियों होती हैं। किसी जनपद में बीजेपी से बसपा तो किसी में एआईआईएम, किसी जगह सपा तो किसी जगह कांग्रेस लड़ती दिखाई दे रही है। बीजेपी पूरे 403 सीटों पर लड़ रही है। बीजेपी का मुकाबला किसी से नहीं है। सपा का मुकाबला बसपा से, बसपा का मुकाबला कांग्रेस से,कांग्रेस का मुकाबला एआईआईएम से है। इन सब पार्टियों को मिला लो तो इनकी 3 अंकों में सीटें नहीं आने वाली। बीजेपी अपना पिछला रिकॉर्ड स्वयं तोड़ेगी। इसीलिए ये आज हार का बहाना ढूंढ रहे हैं। यह डिजिटल पर आरोप लगाने लगे हैं। पिछली बार ये ईवीएम पर आरोप लगा रहे थे। यह हार का नया अवसर ढूंढने का अवसर है। 10 मार्च के बाद इनको कोई भी बहाना हार का नहीं मिलेगा। केवल एक ही बहाना मिलेगा कि आपने परफॉर्मेंस नहीं दी इसलिए आप हार गए। सपा, बसपा,माकपा, भाकपा, कांग्रेस, एआईआईएम दल अनेक, दिल एक, चुनाव चिन्ह अलग मंतव्य एक। येन केन प्रकारेण सब के सब एक ही चीज चाहते हैं कि किसी प्रकार योगी जी और मोदी जी न आए । जबकि जनता यह चाहती है कि इनमें से कोई न आए इसलिए किसी भी पार्टी को वोट देने का मतलब है कि योगी जी और मोदी जी के खिलाफ वोट देना। आज प्रदेश में योगी जी और मोदी जी के नाम की लहर है । पश्चिम क्षेत्र में जो दंगा फैलाने वाले अराजक तत्व है उन्होंने जो आक्रोश फैलाए हैं, उसका प्रतिफल तो उन्हें मिलना ही है। जनता चुनाव में बताएगी कि किसका क्या होना है। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विपक्षियों को लोग नहीं मिल रहे हैं। इसलिए बंगाल से, हैदराबाद से, महाराष्ट्र से, तमाम लोग आएंगे और अपराधी उत्तर प्रदेश में पराजित होकर जाएंगे। किसकी चर्बी कम होगी, ये फैसले बताएंगे।
महेश
