Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यकिशोर से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश और डिप्टी एसपी निलंबित

किशोर से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश और डिप्टी एसपी निलंबित

राज्य डेस्क

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक जज और पुलिस अधिकारी पर नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायाधीश को और बालक को धमकाने के आरोप में पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित लड़के की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश और दो अन्य पिछले एक महीने से उसके बेटे को कोई नशीले पदार्थ देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित लड़के की मां ने न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह गोलिया और राहुल कटारा व अंशुल सोनी पर बालक को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की पहचान जज के स्टेनो अंशुल सोनी और जज के एक अन्य कर्मचारी राहुल कटारा के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर भरतपुर के मथुरागेट के एसएचओ राम नाथ ने कहा मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव, न्यायाधीश के स्टेनो अंशुल सोनी और राहुल कटारा पर उसके नाबालिग बच्चे को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारी ने कंपनी बाग स्थित डिस्ट्रिक क्लब में 14 वर्षीय बालक के साथ दोस्ती की। बालक वहां टेनिस खेलने जाता था।

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular