Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिशोरी रेप कांड : सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपित मिर्जापुर से गिरफ्तार

किशोरी रेप कांड : सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपित मिर्जापुर से गिरफ्तार

ललितपुर (हि.स.)। जनपद में किशोरी से यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपितों को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। होटल से गिरफ्तार किए गए आरोपितों को एसओजी टीम ने ललितपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि किशोरी रेपकांड में फरार चल रहे सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिवार और उनके एक साथी महेंद्र दुबे को एक होटल से एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक पीड़िता के आरोपित पिता समेत सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

12 अक्टूबर को कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ, सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर छह वर्षों से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular