Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान,कक्षा आठ में पढ़ती थी

किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान,कक्षा आठ में पढ़ती थी

परिजनों के मदद के लिए शाम को सब्जी भी बेचती थी

वाराणसी (हि.स.)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार को कक्षा आठ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पर परिजन स्तब्ध रह गये। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई।

घुघुलपुर जलाली पट्टी निवासी सब्जी विक्रेता की पुत्री नीति कुमारी कक्षा आठ में पढ़ती थी। स्कूल से आने के बाद नीति परिजनों के आर्थिक सहयोग के लिए ठेले पर सब्जी भी बेचती थी। आज सुबह नीति ने मंडी से आई सब्जी को अकेले घर में रखवाया था। उसके बाद किसी समय बांस की सीढ़ी के सहारे मकान के प्रथमतल पर जाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। इसी दौरान बगल के मकान के छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से नीति के लटके शव को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बच्चों के घरवालों के साथ किशोरी के परिजन भी उनके पास पहुंचे और शोर का कारण पूछा तो बच्चों ने नीति के शव की ओर इशारा किया। नीति को फंदे से लटकते देख परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतारा ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। किशोरी ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया, परिजन भी नहीं बता पाये। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नीति दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular