Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिशनी के सपा विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

किशनी के सपा विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

– वायरल ऑडियो में कार्यकर्ता से शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे विधायक

मैनपुरी (हि.स.)। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में प्रचार इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। चुनाव प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के किशनी विधायक के विरुद्ध सदर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के चलते किया गया है। इसमें सपा विधायक एक कार्यकर्ता से शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे थे।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चलते जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। भीड़ एकत्र करने, बिना परमीशन किसी आयोजन आदि पर रोक है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी पर भी साइबर सेल निगरानी कर रहा है। इस बीच सपा के किशनी विधानसभा से विधायक ब्रजेश कठेरिया का एक ऑडियो ने तूल पकड़ गया है। इस वायरल ऑडियो में सपा विधायक एक कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान शस्त्र निकाल कर तैयार रहने की बात कह रहे थे। दोनों के बीच हुई इस बातचीत का वायरल ऑडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है। लेकिन वायरल ऑडियो को गंभीरता से लिया गया है। इसे उपचुनाव प्रचार के बीच वायरल ऑडियो को आदर्श आचार संहिता से जोड़कर देखा जा रहा है और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह की ओर से विधायक किशनी के विरुद्ध आदर्श आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि ऑडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रोहित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular