Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिला मामला: पाथ-वे की खंडेराव गेट की ओर से बाउंड्री टूटने पर...

किला मामला: पाथ-वे की खंडेराव गेट की ओर से बाउंड्री टूटने पर बुनिमो ने जताई खुशी

झांसी(हि. स.)। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महारानी लक्ष्मीबाई के किले की पहाड़ी(नींव) को काट कर पथ वे निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए संबधित अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वही पथ वे की एक ओर की बाउंड्रीवाल बीएचईएल द्वारा निर्मित युद्ध की झांकी से खंडेराव गेट की दीवार की ओर बनी किले की खाई तक तोड़ दिए जाने पर मोर्चा ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।

मोर्चा के योद्धा मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के साथ गिराई गई बाउंड्रीवाल के स्थल पर गए जहां उपस्थित मजदूरों सहित मोर्चा के योद्धाओं ने मिष्ठान वितरण किया। भानुसहाय ने बताया कि इतनी लंबी बाउंड्री वाल क्यों तोड़ी गई, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। अगर बाउंड्रीवाल एक्ट के तहत तोड़ी गई है तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चा अंतिम सांस तक किले की पहाड़ी को सुरक्षित रखने का अभियान जारी रखेगा। मोर्चा 2-3 दिन इन्तजार करेगा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र पर के आधार पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो रही कि नहीं, अन्यथा 156/3 के तहत न्यायालय की शरण ली जायेगी।

इस दौरान रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, हनीफ खान, कुंवर बहादुर आदिम, अन्नू मिश्रा, मुकेश वर्मा, बंटी दुबे, प्रदीप झा, अनिल कश्यप, कलाम कुरेशी और बट्टा गुरु आदि मौजूद रहे।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular