Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिरायेदार महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति की मौत से सदमे...

किरायेदार महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति की मौत से सदमे में रही

वाराणसी(हि.स.)। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी स्थित एक निजी स्कूल के समीप शनिवार को 22 वर्षीया महिला ने अपने कमरे में पंखे के कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। छानबीन और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की मूल निवासी रूपाली हालदार अस्सी स्थित भागवत संस्कृत विद्यालय के पास अपने दो बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रहती थी। रूपाली के पति प्रकाश हालदर की दो साल पहले मौत हो गई थी। अपने और बच्चों के जीविकोपार्जन के लिए रूपाली आसपास के घरों में साफ—सफाई और बर्तन मांजने का काम करती थी। बीते शुक्रवार की शाम रूपाली ने अपने दोनों बच्चों पीयूष (04), बेटी भागीरथी (05) को लंका स्थित अपने ससुर के घर छोड़ दिया और शाम को अपने कमरे में लौट आई। सुबह किसी समय रूपाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद रूपाली का कमरा बंद देख मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न देख किरायेदारों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक भरत की सूचना पर पुलिस और रूपाली के ससुर दोनों बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गए। मां को मृत देख दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular