Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनकियारा-सिद्धार्थ की शादी करवाने पर दक्षिणा पर पंडितजी ने दिया ज्ञान

कियारा-सिद्धार्थ की शादी करवाने पर दक्षिणा पर पंडितजी ने दिया ज्ञान

फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी कराने वाले पंडितजी ने अपनी दक्षिणा को लेकर मीडिया से चर्चा की। पंडितजी ने कहा कि इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है। इन दोनों के धर्म और लोगों के बारे में अच्छे विचार हैं। दोनों बहुत दयालु हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके पैर जमीन पर हैं। मीडिया से बात करते हुए गुरुजी ने कहा कि वे बहुत प्यारे कपल हैं। उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी सनातन धर्म के अनुसार हुई है। दोनों की शादी कराने पंडित गुरुजी से पत्रकारों ने सवाल किया कि शादी करने के लिए उन्हें कितनी दक्षिणा मिली। इस पर पंडित ने कहा कि एक बात हमेशा याद रखना, जमीन, दौलत, आमदनी जेब में रखी जाती है और दक्षिणा कभी बतायी नहीं जाती।

अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ की शादी के बाद पहला रिसेप्शन 9 फरवरी को दिल्ली में और दूसरा रिसेप्शन 12 फरवरी को मुंबई में होगा। सिद्धार्थ का परिवार दिल्ली में रहता है और मुंबई में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां हैं। इसलिए मुंबई में भी खास रिसेप्शन दिया जाएगा।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular