Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकिन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का ऐलान, आठ अगस्त को करेंगी ज्ञानवापी महादेव...

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का ऐलान, आठ अगस्त को करेंगी ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक

जबलपुर (हि.स.)। देश की पहली किन्नर भागवताचार्य और पशुपतिनाथ अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बनारस स्थित ज्ञानवापी महादेव मंदिर में आगामी आठ अगस्त को जलाभिषेक करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को आखरी सावन सोमवार है और इस दिन ही ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करेंगे, अगर प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे धरना और प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जेल जाना पड़े तो वह भी मंजूर है।

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि वे जबलपुर से करीब दो दर्जन किन्नर-साथियों और अन्य संतों के साथ बनारस के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन वृंदावन से भी 800 संत वाराणसी पहुंचेंगे। हम सभी लोग बनारस के गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांवड़-यात्रा के रूप में विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करने जाएंगे। इस दौरान हमको प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो हम वहीं अनशन पर बैठ जाएंगे। कोई भी ताकत धार्मिक स्वतंत्रता के हमारे अधिकारों का हनन नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि प्रशासन ने उनको ऐसा करने से रोकने का प्रयास करे, अनुमति प्रदान न करें। अगर ऐसा हुआ तो मैं खुद का अभिषेक करा लूंगी। मेरा मानना है कि किन्नर भी इस धरती पर अर्धनारीश्वर का प्रतीक हैं। भगवान भोलेनाथ भी अर्धनारीश्वर हैं।

मुकेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular