Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजन काॅमेडी किंग कपिल शर्मा की इस आदत से परेशान हैं उनकी पत्नी,...

 काॅमेडी किंग कपिल शर्मा की इस आदत से परेशान हैं उनकी पत्नी, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हमेशा अपने जोक्स से सभी को हंसाते हैं। कपिल शर्मा की एक आदत से उनकी पत्नी काफी परेशान हैं। इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा ने किया है। इस किस्से को सुनाते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि जब वह ”द कपिल शर्मा शो” की शूटिंग खत्म कर घर आते हैं तो बेहद शांत बैठते हैं और घर में किसी से बात नहीं करते हैं। उसकी पत्नी गिन्नी, उनकी इस आदत से खफा है।

”द कपिल शर्मा शो” के हाल ही में प्रसारित एपिसोड में न्यूज एंकर शांता सिंह, अंजना ओम कश्यप और चित्रा त्रिपाठी नजर आईं। इस बार कपिल शर्मा ने उनसे एक सवाल पूछा, ”स्टूडियो से बाहर आने के बाद क्या आप किसी से बात करना चाहती हैं?”, इसका जवाब देते हुए अंजना ने कहा, ”स्टूडियो से बाहर आने के बाद मैं कुछ देर चुप रहती हूं। कपिल कहते हैं मेरी पत्नी को भी यही समझाओ।

कपिल ने कहा कि मैं शो की शूटिंग के बाद जब घर जाता हूं तो चुपचाप बैठ जाता हूं। किसी से बात नहीं कर रहा। उस वक्त गिन्नी सोचती है कि मैं उससे बात नहीं करना चाहता, उसे टाल रहा हूं। उसे हमेशा यही शिकायत रहती है। पर अब वो कैसे समझेगी कि लगातार बातें करते-करते हम भी थक जाते हैं और हम भी कुछ देर चुपचाप बैठना चाहते हैं।

अंजना भी कपिल की बातों को समझ गईं और उन्होंने इस शो के जरिए गिन्नी से गुजारिश की। इसके बाद कपिल शर्मा ने भरे शो में अपनी पत्नी गिन्नी से माफी भी मांगी। साथ ही उन्होंने अपने परिवार को समय देने का वादा भी किया।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular