Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को बनाएं सुदृढ़: योगी आदित्यनाथ

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को बनाएं सुदृढ़: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को इसके सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय  तथा शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की जाए और आगे की रणनीति बनायी जाए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों की भर्ती में कोई समस्या न पेश आए। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की आवश्यकता का आकलन करते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। कोविड अस्पतालों में दवाओं तथा अन्य सामग्री की कोई कमी न होने पाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular